उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत की मिसाल बनीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी, कम्युनिटी किचन से पहुंचाया भोजन

मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 29 सितंबर। लगातार हुई भारी बारिश के बाद बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर प्रशासन सक्रिय है

बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत की मिसाल बनीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी, कम्युनिटी किचन से पहुंचाया भोजन

 

 

 

मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 29 सितंबर। लगातार हुई भारी बारिश के बाद बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर प्रशासन सक्रिय है। मंगलवार को एसडीएम मिहींपुरवा मोनालिसा जौहरी ने सुजौली और जंगल गुलरिहा गांवों में पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं जानीं। इस दौरान प्रशासन की ओर से संचालित कम्युनिटी किचन के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया गया। दोनों गांवों में करीब 2500 पैकेट पका एवं शुद्ध भोजन तैयार कर प्रभावित परिवारों तक पहुंचाया गया। एसडीएम ने स्वयं मौके पर पहुंचकर भोजन वितरण की व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कोई भी जरूरतमंद परिवार भोजन से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रशासन की प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित परिवारों तक समय से राहत पहुंचाना है। प्रभावित क्षेत्रों में भोजन के साथ ही अन्य आवश्यक राहत सामग्री की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। लगातार बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी की सक्रियता से राहत कार्यों की निगरानी जमीनी स्तर पर की जा रही है। वह स्वयं प्रभावित गांवों में पहुंचकर हालात का जायजा लेने के साथ लोगों से उनकी समस्याएं पूछ रही हैं और आवश्यकता के अनुसार मौके पर ही अधिकारियों को राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दे रही हैं। कम्युनिटी किचन के जरिए बड़ी संख्या में भोजन के पैकेट वितरित किए जाने से बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिली है। प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, राहत सामग्री तथा अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता लगातार बनाए रखी जाए और जरूरतमंद लोगों तक सहायता समय से पहुंचाई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!