उत्तर प्रदेश

आयुष चिकित्सकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य, बिना पंजीकरण प्रैक्टिस पर होगी कार्रवाई

बहराइच ब्यूरो 29 सितंबर। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सरोज शंकर राम ने जनपद के समस्त आयुष चिकित्सकों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी

आयुष चिकित्सकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य, बिना पंजीकरण प्रैक्टिस पर होगी कार्रवाई

 

 

बहराइच ब्यूरो 29 सितंबर। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सरोज शंकर राम ने जनपद के समस्त आयुष चिकित्सकों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए कहा है कि चिकित्सा कर्माभ्यास करने से पूर्व ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद, यूनानी एवं सोवा रिग्पा पद्धति से चिकित्सा कार्य करने वाले सभी चिकित्सकों को upayush.in पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन चिकित्सकों ने पूर्व में ऑफलाइन पंजीकरण कराया हुआ है, उन्हें भी अब निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। डॉ. राम ने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण के बिना चिकित्सा कर्माभ्यास करते हुए कोई चिकित्सक पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आयुष चिकित्सा पद्धति से जुड़े सभी चिकित्सकों से अपील की कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय से अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूर्ण कराएं, ताकि चिकित्सा कार्य में किसी प्रकार की असुविधा अथवा कानूनी कार्रवाई की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही पंजीकरण की सूचना क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, बहराइच/श्रावस्ती के कार्यालय को भी प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!