जर्जर पेड़ बना खतरा, ग्रामीणों ने शीघ्र हटाने की उठाई मांग
बहराइच ब्यूरो 30 सितंबर। कैसरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सुरजना खुर्द स्थित सराय कनहर में आबादी के सामने सड़क किनारे खड़ा पुराना और जर्जर पेड़ ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है

जर्जर पेड़ बना खतरा, ग्रामीणों ने शीघ्र हटाने की उठाई मांग
बहराइच ब्यूरो 30 सितंबर। कैसरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सुरजना खुर्द स्थित सराय कनहर में आबादी के सामने सड़क किनारे खड़ा पुराना और जर्जर पेड़ ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार पेड़ काफी कमजोर हो चुका है और तेज हवा अथवा बारिश के दौरान इसके गिरने की आशंका बनी रहती है। पेड़ के आसपास से प्रतिदिन ग्रामीणों और राहगीरों का आवागमन होता है, जिससे किसी भी समय हादसा होने की आशंका से लोग चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मौसम में बदलाव के साथ तेज हवाओं और बारिश के दौरान खतरा और बढ़ जाता है, लेकिन अभी तक पेड़ को हटाने अथवा उसके आसपास सुरक्षा के इंतजाम करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में वन विभाग फखरपुर के जुबेर माली से जानकारी ली गई तो उन्होंने मामले की जानकारी जिला पंचायत को दिए जाने की बात कही। वहीं गांव निवासी मोहम्मद साबिर ने कहा कि पेड़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन को किसी अप्रिय घटना का इंतजार नहीं करना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल मौके का निरीक्षण कर जर्जर पेड़ को हटवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है, ताकि राहगीरों और स्थानीय लोगों को संभावित हादसे से बचाया जा सके।




