उत्तर प्रदेश

गांधी-शास्त्री जयंती पर मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता अभियान, मरीजों को बांटे फल

बहराइच ब्यूरो 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय, बहराइच में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

गांधी-शास्त्री जयंती पर मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता अभियान, मरीजों को बांटे फल

 

 

बहराइच ब्यूरो 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय, बहराइच में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. प्रो. संजय खत्री के मार्गदर्शन में चिकित्सालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद चिकित्सकों, संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उपस्थित वक्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात ‘सेवा संकल्प’ अभियान के अंतर्गत चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यालय भवन सहित आसपास के परिसर की गहन साफ-सफाई की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। इस दौरान लोगों को संदेश दिया गया कि स्वच्छता को केवल एक दिन का अभियान न मानकर इसे दैनिक जीवन और कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाया जाए। प्रधानाचार्य डॉ. प्रो. संजय खत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश को आत्मसात करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसे स्वास्थ्य संस्थान में स्वच्छता का विशेष महत्व है, क्योंकि स्वच्छ वातावरण मरीजों की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवश्यक है। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एस.के. वर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चिकित्सालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से निरंतर सहयोग की अपील की। स्वच्छता अभियान के बाद महर्षि बालार्क चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। अधिकारियों एवं चिकित्सकों ने मरीजों का कुशलक्षेम पूछते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। फल वितरण के माध्यम से मरीजों के प्रति सेवा, संवेदना एवं मानवीय सहयोग का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में संकाय सदस्य, चिकित्सकगण, नर्सिंग स्टाफ, अधिकारी, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को जीवन और कार्यों में अपनाने तथा स्वच्छता, सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!