उत्तर प्रदेश

थाना मोतीपुर में धूमधाम से मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती, पुलिसकर्मियों ने लिया स्वच्छता व कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 02 अक्टूबर। थाना मोतीपुर परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।

थाना मोतीपुर में धूमधाम से मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती, पुलिसकर्मियों ने लिया स्वच्छता व कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

 

 

मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 02 अक्टूबर। थाना मोतीपुर परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष, सादगी, सत्य, अहिंसा, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को नई दिशा दी, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके आदर्श आज भी समाज एवं देश की सेवा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत हैं। थाना प्रभारी द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को महापुरुषों के आदर्शों को अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में आत्मसात करने की शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व थाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर पुलिसकर्मियों ने साफ-सफाई की तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। पुलिसकर्मियों ने परिसर के विभिन्न स्थानों की सफाई करते हुए स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर कर्तव्य निर्वहन करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित भी किया गया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना ही महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान थाना मोतीपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!