उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति फेज-6.0: नगरीय क्षेत्र में थाना कोतवाली देहात एवं ग्रामीण क्षेत्र में थाना रामगाँव में आदर्श मिशन शक्ति केन्द्रों का शुभारम्भ, महिला चौपाल आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*

• पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा थाना कोतवाली देहात में आदर्श मिशन शक्ति केन्द्र का उद्घाटन किया गया।  

 

*जनपद बहराइच*

*दिनांकः 20.10.2026*

 

*मिशन शक्ति फेज-6.0: नगरीय क्षेत्र में थाना कोतवाली देहात एवं ग्रामीण क्षेत्र में थाना रामगाँव में आदर्श मिशन शक्ति केन्द्रों का शुभारम्भ, महिला चौपाल आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*

 

• पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा थाना कोतवाली देहात में आदर्श मिशन शक्ति केन्द्र का उद्घाटन किया गया।

• दोनों थानों में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित की गई।

 

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने तथा उन्हें शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप संचालित *मिशन शक्ति फेज-6.0* के अंतर्गत दिनांक 20.10.2026 को जनपद बहराइच के नगरीय क्षेत्र में थाना कोतवाली देहात तथा ग्रामीण क्षेत्र में थाना रामगाँव में आदर्श मिशन शक्ति केन्द्रों का शुभारम्भ करते हुए जागरूकता कार्यक्रम एवं महिला चौपाल का आयोजन किया गया। थाना कोतवाली देहात में आदर्श मिशन शक्ति केन्द्र का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

 

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, नोडल मिशन शक्ति/अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, सह-नोडल मिशन शक्ति/क्षेत्राधिकारी श्रीमती हर्षिता तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनके लाभ एवं आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, स्वावलंबन एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक करते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित सहायता तंत्र से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

*विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की छात्राओं, एनजीओ प्रतिनिधियों तथा अन्य प्रतिभागियों की सहभागिता के साथ महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार सामग्री भी वितरित की गई।*

 

आदर्श मिशन शक्ति केन्द्रों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध सहायता सेवाओं, शिकायतों के निस्तारण हेतु संपर्क प्रक्रिया तथा संबंधित प्रकरणों में आवश्यक सहयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिला संबंधी प्रकरणों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में इन केन्द्रों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

 

*जनपद बहराइच पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने तथा उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।*

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!