Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच में सड़क सुरक्षा को मिलेगी नई रफ्तार, एसपी ने इंटरसेप्टर वाहन को दिखाई हरी झंडी

बहराइच में सड़क सुरक्षा को मिलेगी नई रफ्तार, एसपी ने इंटरसेप्टर वाहन को दिखाई हरी झंडी

 

हरि गोविंद पांडे ब्यूरो उजाला हिंद ऑनलाइन न्यूज़ बहराइच

बहराइच, 05 अगस्त।

जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश से प्राप्त अत्याधुनिक चारपहिया इंटरसेप्टर वाहन को पुलिस कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं यातायात श्री आयुष विक्रम सिंह तथा क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राज सिंह यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक यातायात अपनी टीम तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन प्रमुख राजमार्गों, व्यस्त मार्गों तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। वाहन में लगाए गए आधुनिक उपकरणों की सहायता से ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन संचालित करने वालों, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वालों सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। इंटरसेप्टर वाहन के संचालन से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने के साथ ही आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में सभी यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित कर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!