Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB की संयुक्त कार्रवाई, 583 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

मिहींपुरवा बहराइच। थाना मोतीपुर पुलिस एवं 59वीं वाहिनी एसएसबी बलईगांव की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 583 ग्राम चरस बरामद की

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB की संयुक्त कार्रवाई, 583 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

 

 

मिहींपुरवा बहराइच। थाना मोतीपुर पुलिस एवं 59वीं वाहिनी एसएसबी बलईगांव की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 583 ग्राम चरस बरामद की है। संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ उसके कब्जे से एक बिना नंबर की प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा श्री पुष्प सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर ब्रह्मा गौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा एसएसबी की संयुक्त टीम भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 19 अगस्त 2026 को थाना मोतीपुर क्षेत्र के बलईगांव पुलिया के पास बहद ग्राम बलईगांव में संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 583 ग्राम चरस बरामद हुई। साथ ही एक प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, जिसका नंबर/चेसिस विवरण MD2B63AX5TPA00167 बताया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान शाहरुख खान उर्फ लल्लू पुत्र सलीम खान, उम्र करीब 31 वर्ष, निवासी मेढ़किया पोंडा, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच के रूप में की है। आरोपी के विरुद्ध थाना मोतीपुर में मु0अ0सं0 362/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी 19 अगस्त 2026 को प्रातः 03:40 बजे बलईगांव पुलिया के पास की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय बहराइच के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़, उ0नि0 अजीज कुमार, हे0का0 गढ़ पाण्डेय, हे0का0 दयानंद सिंह, का0 अनुराग सिंह, का0 प्रेम प्रकाश एवं का0 सूरज कुमार शामिल रहे। वहीं एसएसबी की ओर से 59वीं वाहिनी बलईगांव के ASI/GD जगदंबा प्रसाद, ASI/GD संजीव कुमार तथा अन्य जवानों ने संयुक्त कार्रवाई में सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!