विधायक बलहा की अध्यक्षता में ग्राम गंगाापुर में आयोजित हुआ सामग्री वितरण शिविर
मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 22 अगस्त। विकास खण्ड मिहींपुरवा अन्तर्गत ग्राम गंगापुर में उद्यान विभाग द्वारा आत्मा योजनान्तर्गत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए आयोजित

विधायक बलहा की अध्यक्षता में ग्राम गंगाापुर में आयोजित हुआ सामग्री वितरण शिविर
मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 22 अगस्त।
विकास खण्ड मिहींपुरवा अन्तर्गत ग्राम गंगापुर में उद्यान विभाग द्वारा आत्मा योजनान्तर्गत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए आयोजित सामग्री वितरण शिविर को मुख्य अतिथि विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर द्वारा शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक बलहा श्रीमती सोनकर द्वारा कृषकों को खेती और बागवानी में फसलों को हानिकारक कीटों और पतंगो से सुरक्षित किये जाने वाले सोलर लाइट ट्रैप, फेरोमोन, फ्रूट फ्लाई ट्रैप, यलो एवं ब्लू स्टिकी ट्रैप आदि का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा एवं जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी द्वारा कृषकों को बताया गया कि इन सभी प्रकार के ट्रैप का उपयोग करके कृषक बन्धु अपनी फसल को कीट/पंतगों से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं और उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं तथा उत्पादन में आने वाली अतिरिक्त लागत को भी न्यून किया जा सकता है।
कृषि अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सब्ज़ी की खेती करने वाले कीट पतंगों से फसल को बचाने के लिए कीट नाशक का प्रयोग कर रहे हैं जिससे मानव शरीर को कैंसर, किडनी जैसी तमाम गम्भीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2050 तक पूरे विश्व में 10 में से 09 लोग कैंसर से पीड़ित होंगे। कीट नाशकों के छिड़काव से होने वाली मग्भीर बीमारियों से बचाव सोलर लाइट ट्रैप, फेरोमोन, फ्रूट फ्लाई ट्रैप, यलो एवं ब्लू स्टिकी ट्रैप सर्वोत्तम उपाय हैं। अधिकारियों द्वारा किसानों को सुझाव दिया गया कि कम से कम कीट नाशक का प्रयोग करें जिससे लागत में कमी आयेगी और मानव शरीर भी स्वस्थ रहेगा।




