निर्धारित मार्ग से हटकर जुलूस ले जाने का प्रयास, विरोध के बाद पुलिस ने संभाला मामला
रिसिया बाजार स्टेशन चौराहा से मोहल्ला नानकपुरा होते हुए सिसई सलोन की ओर हर वर्ष की तरह इस बार भी 12 उपाड़ का जुलूस निकाला जाना था। जुलूस के लिए प्रशासन द्वारा पहले से निर्धारित मार्ग तय किया गया था।

आरोप है कि जुलूस के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने मोहल्ला शास्त्री नगर, रिसिया में जबरन निर्धारित मार्ग से हटकर जुलूस निकालने का प्रयास किया। इस पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने इसका विरोध करते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कस्बा रिसिया चौकी प्रभारी सुधीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। इस दौरान जुलूस में शामिल एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी चौकी पर लाया गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की निष्क्रियता को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई न होने से तनाव की स्थिति बनी।
वहीं चौकी प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है और पुलिस की तैनाती जारी है।