संथलिया बॉर्डर पर सख्ती चौकी प्रभारी हेमंत कुमार चौधरी ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
बहराइच नवाबगंज सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा और अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में शनिवार शाम सीमा क्षेत्र चौकी संथलिया के प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार चौधरी के नेतृत्व में मुख्य मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चौकी प्रभारी हेमंत कुमार चौधरी ने बताया कि नेपाल से सटे इस बॉर्डर क्षेत्र में आवागमन ज्यादा होता है, इसलिए संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर नजर रखना जरूरी है। चेकिंग के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी विशेष निगरानी रखी गई।
पुलिस टीम ने लगभग 2 घंटे तक चले इस अभियान में कई वाहनों का चालान किया और कुछ लोगों को कागजात पूरे न होने पर चेतावनी देकर छोड़ा।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि इस तरह की चेकिंग से क्षेत्र में अपराध और तस्करी पर रोक लगेगी।
चौकी प्रभारी ने कहा कि आगे भी इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि बॉर्डर क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे