Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

   *जिलाधिकारी महोदय श्री राजेश कुमार पाण्डेय,पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव व मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री सुनील कुमार धनवंता द्वारा मूसलाधार बारिश व तूफान से प्रभावित क्षेत्रों एवं घाघरा घाट का किया गया स्थलीय निरीक्षण*

*• आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट रहने और जलभराव तथा मार्ग अवरोधों को तत्काल दूर करने के सख्त निर्देश।*

*• घाघरा घाट पर जलस्तर और तटवर्ती इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा ।*

जनपद में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश एवं तेज रफ्तार हवाओं-तूफान के दृष्टिगत आमजन की सुरक्षा, राहत व्यवस्थाओं एवं संभावित नुकसान का आकलन करने हेतु जिलाधिकारी महोदय श्री राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव तथा मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री सुनील कुमार धनवंता द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत सघन निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों द्वारा मौके पर मौजूद सम्बन्धित अधिकारी/ कर्मचारीगण को निर्देश दिए कि स्थिति की निगरानी रखी जाए और आमजन की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये साथ ही तेज हवाओं के कारण सड़कों पर गिरे पेड़ों, बिजली के खंभों एवं होर्डिंग्स को तत्काल हटवाकर आवागमन बहाल कर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान शीर्ष अधिकारियों की टीम ने घाघरा घाट पहुंचकर निरीक्षण किया साथ ही नदी के जलस्तर की वर्तमान स्थिति और तटवर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा खराब मौसम एवं लगातार बारिश को देखते हुए आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

*संकट की घड़ी में प्रशासन और पुलिस पूरी तत्परता के साथ जनसुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए प्रतिबद्ध है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!