गोण्डा: आंधी-तूफान से बेंदुली से खरगूपुर की 33 हजार लाइन ध्वस्त, कई दिन से अंधेरे में डूबा क्षेत्र, आज देर रात बहाल होने की उम्मीद
खरगूपुर/गोण्डा। खरगूपुर क्षेत्र में बीते दिनों आए तेज आंधी-तूफान ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया है। बेंदुली से खरगूपुर पावर हाउस को आने वाली 33 हजार की मुख्य लाइन तूफान के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है।

उजाला हिंद न्यूज़ चैनल
ब्यूरो रिपोर्ट – गोण्डा
खरगूपुर/गोण्डा। खरगूपुर क्षेत्र में बीते दिनों आए तेज आंधी-तूफान ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया है। बेंदुली से खरगूपुर पावर हाउस को आने वाली 33 हजार की मुख्य लाइन तूफान के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है।
बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लाइन की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। *आज 28 सितंबर देर शाम तक खरगूपुर पावर हाउस की बिजली बहाल होने की उम्मीद है।* देर रात तक खरगूपुर कस्बे और उसके अगल-बगल के फीडर से जुड़े गांवों – *बीरपुर, रमनगरा, पिरवरतारा आदि में बिजली मिलने की संभावना है।
वहीं दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी 3 से 4 दिन का समय और लग सकता है, तब तक लोगों को अंधेरे में ही गुजारा करना पड़ेगा। बिजली गुल होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।