उत्तर प्रदेश

मझगवां में 31 पेड़ कटवाने का आरोप, ग्रामीण ने प्रधान के खिलाफ जांच की उठाई मांग

मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 03 अक्टूबर। तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मझगवां गांव के एक ग्रामीण ने ग्राम प्रधान पर ग्राम पंचायत में लगे करीब 31 पेड़ों को कटवाए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने अधिकारियों को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में लगे पेड़ों की कथित रूप से कटान कर दी गई है।

मझगवां में 31 पेड़ कटवाने का आरोप, ग्रामीण ने प्रधान के खिलाफ जांच की उठाई मांग

 

 

मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 03 अक्टूबर। तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मझगवां गांव के एक ग्रामीण ने ग्राम प्रधान पर ग्राम पंचायत में लगे करीब 31 पेड़ों को कटवाए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने अधिकारियों को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में लगे पेड़ों की कथित रूप से कटान कर दी गई है। ग्रामीण का आरोप है कि मामले की जानकारी होने पर उसने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शिकायत में पेड़ों की संख्या, कटान की अनुमति तथा इससे संबंधित अभिलेखों की जांच कराने के साथ ही मौके का स्थलीय निरीक्षण किए जाने की मांग की गई है। साथ ही यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई और हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की गई है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज होने के बाद अब मामले में प्रशासनिक जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!