Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

सफेदाबाद में चार वाहनों की भिड़ंत, रोडवेज बस के छह यात्री घायल

श्रावस्ती निवासी दद्दन की हालत गंभीर, ट्रॉमा सेंटर में उपचार जारी

सफेदाबाद में चार वाहनों की भिड़ंत, रोडवेज बस के छह यात्री घायल

 

उजाला हिंद समाचार से उप संपादक अहमद हुसैन की रिपोर्ट बहराइच

 

श्रावस्ती निवासी दद्दन की हालत गंभीर, ट्रॉमा सेंटर में उपचार जारी

बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफेदाबाद स्थित मयूर पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार रात करीब 9:30 बजे चार वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में आजाद नगर डिपो की रोडवेज बस में सवार छह यात्री घायल हो गए, जिनमें श्रावस्ती निवासी 41 वर्षीय दद्दन की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका उपचार जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहराइच से मुंबई काम करने जा रहे करीब 40 से 45 मजदूर रोडवेज बस में सवार थे। इसी दौरान आगे चल रही एक किया कार के अचानक ब्रेक लगाने से उसके पीछे आ रहा ट्रेलर कार से टकरा गया। इसके बाद ट्रेलर के पीछे चल रही प्राइवेट डबल डेकर बस और सबसे पीछे आ रही रोडवेज बस भी आपस में भिड़ गईं।

हादसे में कार, ट्रेलर और प्राइवेट बस में सवार लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई, जबकि रोडवेज बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला और एक पुरुष की हालत गंभीर बताई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!